online study centre & Exam World

Tokyo Olympic 2021

टोक्‍यो ओलंपिक 2021 (Tokyo Olympic 2021)

       32वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (32nd Summer Olympics) खेल का आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 को जापान के टोक्यो में संपन्न हुआ। वैसे तो 32वां ग्रीष्‍मकालीन ओलंपिक 24 जुलाई से 9 अगस्त 2020 को प्रस्तावित था, किंतु कोविड-19 महामारी के कारण उस समय स्थगित किया गया था। इस बार ओलंपिक महामारी की दूसरी लहर के चलते अत्यंत सीमित एवं व्यवस्थित तरीके से दर्शकों की अनुपस्थिति में ही आयोजित किए गए।

          17 दिन तक चले इस टोक्‍यो ओलंपिक खेल आयोजन में 340 स्‍वर्ण पदक, 338 रजत व 402 कांस्‍य पदक विजेताओं को दिए गए। एथलेटिक्स की एक स्‍पर्द्धा ऊँची कूद में दो स्‍वर्ण पदक संयुक्‍त रूप से दिए जाने के कारण इस स्‍पर्द्धा में रजत पदक नही दिया गया। टोक्‍यो ओलंपिक का मुख्‍य प्रायोजक था MPL.

            33वॉं ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जाएगा- पेरिस फ्रांस।

 

ओलंपिक का इतिहास (History of Olympic)

  • 1896 में एथेंस में पहले आधुनिक ओलंपिक खेल का आयोजन हुआ था।
  • World War I (28 July 1914 – 11 November 1918) – विश्व युद्ध के कारण 1916 में ओलंपिक खेल नहीं हो सके थे।
  • World War II (1939 to 1945)- 1940 और 1944 में ओलंपिक खेल नहीं हो सके थे।
  • दो बार यह खेल हिंसा से प्रभावित हुए- 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में फिलिस्तीनी गोरिल्ला हमले में इजराइली टीम के 11 सदस्य मारे गए और 1996 अटलांटा खेलों में बम विस्फोट से एक व्यक्ति मारा गया और 11 अन्य घायल हुए।

टोक्‍यो ओलंपिक शुभंकर (Tokyo Olympic Mascot)       

  • मिरइतोवा (Miraitowa), चमत्‍कार पर आधारित जापानी शब्‍द है।
  • यह प्रेरित करता है कि ‘अतीत से सीखो नए विचारों को विकसित करो’
  • ग्रीष्‍मकालीन टोक्‍यो ओलंपिक का शुभंकर मिरइतोवा को नीले रंग से रूप दिया गया था।

 

 

टोक्‍यो ओंपिक उद्घाटन समारोह (Tokyo Olympic Opening Ceremony)

  • जापान के सम्राट नारूहितो ने 30 जुलाई को जापान के नेशनल स्टेडियम में खेलों का औपचारिक उद्घाटन किया।
  • मशाल प्रज्ज्वलित जापान की जानी-मानी टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका के द्वारा किया गया।
  • उद्घाटन समारोह में शपथ लेने वालों की संख्या इस बार 3 से बढ़ाकर 6 (2 खिलाड़ी 2 कोच व 2 निर्णायक) की की गई थी।
  • प्रत्येक प्रतिभागी देश से अधिकतम 6 अधिकारियों को ही शामिल किया गया था।
  • मार्च पास्ट में शामिल विभिन्न देशों को जापानी वर्णमाला की क्रमानुसार शामिल किया गया।
  • परंपरा के अनुसार प्राचीन ओलंपिक के जनक यूनान का दल मार्च पास्ट में सबसे आगे था।
  • मार्च पास्ट में भारत का स्थान 21वां था।
  • मेजबान देश जापान का दल सबसे पीछे था।
  • मार्च पास्ट में प्रत्येक देश से दो-दो खिलाड़ी (एक पुरुष और एक महिला) को ध्वजवाहक के रूप में शामिल किया गया था।
  • भारत की ओर से
    • भारतीय दल के ध्वजवाहक रहे महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और भारत की पुरुष हॉकी हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह।
    • समापन समारोह में भारत के ध्‍वजवाहक- बजरंग पुनिया (पहलवान)

 

टोक्‍यो ओलंपिक में शामिल खेल

  • 339 पदक स्‍पर्द्धाओं के साथ यह ओलम्पिक सबसे बड़ा ओलम्पिक खेल था।
  • कुल 33 खेल की 50 विद्याओं की कुल 339 स्‍पर्द्धाएं सम्‍पन्‍न हुई।
  • इस ओलंपिक खेल में पहली बार ही  शामिल खेल- चार खेलों (स्‍केट बोर्डिंग, सर्फिंग, स्‍पोर्ट्स क्‍लाइंबिंग तथा कराटे)।
  • 13 वर्ष के अंतराल के बाद टोक्‍यो ओ‍लंपिक में फिर से शामिल खेल- बेसबाल (2008 के बीजिंग में आखिरी बार शामिल)।
  • भारत ने हिस्‍सा लिया कुल खेलों में 18 (तीरंदाजी, एथलेटिक्‍स, मुक्‍केबाजी, बैडमिंटन, घुड़सवारी, तलवारबाजी, गोल्‍फ, जिमनास्टिक, हॉकी, जूडो, रोविंग, शूटिंग, नौकायन, तैराकी, टेबल टेनिस, टेनिस, भारोत्तोलन और कुश्‍ती)।

टोक्‍यो ओलंपिक में शामिल कुल खेल-33  (भारत 18 में शामिल)

एक्‍वेटिक्‍स (डाइविंग, स्विमिंग, मैराथन स्विमिंग व वाटर पोलो) जिम्‍नास्टिकस (आर्टिस्टिक, रिद्मिक, ट्रैम्‍पोलिन) स्‍केट बोर्डिंग
तीरंदाजी (Archery) फील्‍ड हॉकी स्‍पोर्ट क्‍लाइंबिंग
एथलेटिक्‍स फुटबाल सर्फिंग
बैडमिंटन हैंडबाल टेबल टेनिस
बेसबाल (बेसबाल, सॉफ्ट बाल) जूडो ताइक्‍वांडो
बास्‍केटबाल कराटे (काटा, क्‍यूमाइट) टेनिस
मुक्‍केबाजी (Boxing) मॉडर्न पैंटाथलन ट्रायथलन
कैनोइंग (स्प्रिंट व स्‍लेलॉम) रोइंग भारोत्तोलन (Weightlifting)
साइक्लिंग (बीएमएक्‍स, रेसिंग, बीएमएक्‍स फ्रीस्‍टाइल, माउंटेन बाइकिंग, रोड, ट्रैक) घुड़सवारी (Equestrian)(ड्रैसेज, इवेंटिंग, जम्पिंग) कुश्‍ती (Wrestling)(फ्रीस्‍टाइल व ग्रीको रोमन)
रग्‍बी सेवन्‍स सेलिंग वॉलीबाल (वाॅलीबाल व बीच वाॅलीबाल)
फैंसिंग शूटिंग गोल्‍फ

 

टोक्‍यो ओलंपिक में भारत का महत्‍वपूर्ण बिन्‍दु  | India’s Key Point in Tokyo Olympics|

  • इस बार ओलंपिक में भारत ने अपना सबसे बड़ा दल भेजा, इसमें 228 सदस्‍यों वाले दल में 127 एथलीट शामिल थे।
  • भारत ने कुल 18 खेलों में भाग लिया।
  • भारतीय दल का प्रमुख (Chef de mission) का दायित्‍व भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र प्रसाद वैश्‍य को सौंपा गया था।
  • भारत का आधिकारिक ओलंपिक थीम सॉन्‍गलक्ष्‍य है तेरे सामने।
  • भारत का ओलंपिक चीयर सॉन्‍गहिन्‍दुस्‍तानी (ए.आर.रहमान)।
  • भारतीय ओलंपिक टीम का आधिकारिक प्रायोजक- INOX, इसी तरह से टोक्‍यो ओलंपिक का मुख्‍य प्रायोजक था MPL
  • पुरूष हॉकी टीम के कप्‍तान- मनप्रीत सिंह।
  • महिला हॉकी टीम के कप्‍तान- रानी रामपाल।
  • पहला पदक- मीराबाई चानू (रजत पदक, भारत्तोलन, 49 किग्रा)।
  • भारत के लिए स्‍वर्ण पदक- नीरज चोपड़ा (भाला फेंक, 87.58 मी.)।

 

टोकियो ओलपिंक में भारत के पदक विजेता | India’s medal winners in Tokyo Olympics |

  • भारत ने जीते 1 स्‍वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्‍य सहित कुल 7 पदक।
  • पदक तालिका में भारत का स्‍थान 48वां रहा।
  1. नीरज चोपड़ा (स्‍वर्ण पदक, एथलेटिक्‍स)-
  • नीरज चोपड़ा भारत के 100 वर्षों के इतिहास में एथलेटिक्‍स में स्‍वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट बने।
  • खेल- भाला फेंक (Javelin Throw)
  • हरियाणा के पानीपत के निवासी हैं।
  • वैयक्तिक स्‍पर्द्धा में आलम्पिक स्‍वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय बने।
  • पहले थे अभिनव बिन्‍द्रा निशानेबाजी में स्‍वर्ण पदक 2008 के बीजिंग ओलम्पिक में।

 

2. मीराबाई चानू (रजत पदक, भारत्तोलन)-

  • 21 वर्ष के अन्‍तराल के बाद भारत ने भारत्तोलन में कोई ओलपिंक पदक जीता है।
  • वर्ष 2000 में भारत की कर्णम मल्‍लेश्‍वरी ने कांस्‍य पदक जीता था।
  • 24 जुलाई 2021 को भारत्तोलक मीराबाई चानू ने 49 किग्रा में रजत पदक प्राप्‍त किया।
  • 202 किग्रा. (87 किग्रा + 115 किग्रा) वजन उठाकर जीता।
  • यह मणिपुर की रहने वाली हैं।

 

3. रवि दहिया (कुश्‍ती में रजत)-

  • 5 अगस्‍त 2021 को 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।
  • रवि दहिया हरियाणा के सोनीपपत जिले के रहने वाले हैं।
  • कुश्‍ती में पदक जीतने वाले भारत के तीसरे पुरूष बने।

 

 

 

4. बजरंग पूनिया (कुश्‍ती  में  कांस्‍य)-

  • इस ओलंपिक में रवि दहिया के बाद कुश्‍ती में दुसरे पदक विजेता बने।
  • 65 किग्रा वर्ग में बजरंग पूनिया ने कांस्‍य पदक जीता।
  • हरियाणा के रहने वाले हैं।
  • कुश्‍ती में भारत के लिए पदक जीतने वाले चौथे पुरूष बने।

 

 

5. पीवी सिंंधु (बैडमिंटन में कांस्‍य)-

  • महिला बैडमिंटन के सिंग्‍लस मुकाबले में कांस्‍य पदक विजेता रही।
  • पीवी सिन्‍धु का ओलंपिक में रिकॉर्ड दूसरा पदक था।

 

 

 

 

 

6.  लवलीना बोरगोहेन (Boxing, कांस्‍य पदक)-

  • लवलीना बोर्गोहेन को महिला वेल्टरवेट वर्ग (69 किग्रा) के सेमीफाइनल में तुर्की की मौजूदा विश्व चैंपियन बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ शिकस्त के साथ कांस्‍य पदक ही जीत सकी।

 

 

 

7. पुरुष हॉकी टीम (Men’s Hockey Team, कांस्‍य पदक)-

  • जर्मनी को 5-4 से हराकर भारत की पुरुष हॉकी टीम ने कांस्‍य पदक अपने नाम किया।
  • 1980 के बाद यह पहला मौका था जब भारत ने हॉकी में मेडल जीता है।

 

 

 

पदक तालिका में पहले 10 राष्‍ट्र | First 10 Nations in Tokyo Olympic Medal Tally

क्र० स० राष्‍ट्र स्‍वर्ण रजत कांस्‍य योग
1. अमरीका 39 41 33 113
2. चीन 38 32 18 88
3. जापान 27 14 17 58
4. ब्रिटेन 22 21 22 65
5. रूसी ओलम्पिक समिति (ROC) 20 28 23 71
6. आस्‍ट्रेलिया 17 7 22 46
7. नीदलैण्‍ड्स 10 12 14 36
8. फ्रांस 10 12 11 33
9. जर्मनी 10 11 16 37
10. इटली 10 10 20 40
48. भारत 1 2 4 7
योग 340 338 402 1080

1 thought on “Tokyo Olympic 2021”

Leave a Comment