online study centre & Exam World

Monthly One Liner September 2023 Current Affairs

Monthly One Liner September 2023 Current Affairs in Hindi

(1 सितम्‍बर 2023 से 30 सितम्‍बर 2023)

1 सितम्बर 2023 

  • आधार से जुड़ा जन्म पंजीकरण शुरू करने वाला पूर्वोत्तर का पहला राज्य कौन बना है?- नागालैंड
  • किस अफ्रीकी देश में तख्ता पलट किया गया है? – गैबॉन
  • केंद्र सरकार की ‘वन नेशन वन इलेक्शन कमेटी’ का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?- पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद
  • ‘इंटरनेशनल एमी अवार्ड’ जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी है?- एकता कपूर
  • ‘रेलवे बोर्ड’ की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी है?- जया वर्मा सिन्हा
  • किस अमेरिकी राज्य ने अक्टूबर को ‘हिंदू विरासत माह’ घोषित किया है?- जॉर्जिया

2 सितम्बर 2023

  • ISRO ने अपने पहले सूर्य मिशन Aditya-L1 को कहाँ से लॉन्च किया?- श्रीहरिकोटा
  • BRICS इनोवेशन फोरम से किसे वर्ल्ड इनोवेशन अवार्ड मिला है? – शांता थोटम
  • ‘FIDE रैंकिंग’ में भारत के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी कौन बने?- डी गुकेश
  • ‘गाई जात्रा उत्सव’ कहाँ मनाया गया है? – नेपाल
  • ज्यूरिख डायमंड लीग चैंपियनशिप 2023 में नीरज चोपड़ा ने कौन-सा पदक जीता है? – रजत
  • CCI ने ‘Vistara’ के किस एयरलाइन में विलय को मंजूरी दी है? – Air India

3 सितम्बर 2023

  • किसे मिसेज यूनिवर्स इंडिया 2023 का ताज पहनाया गया है? – माधुरी पटेल (नागपुर, महाराष्ट्र)
  • पुरातत्वविदों ने किस देश में 3000 साल पुरानी पुजारियों की कब्र का पता लगाया है?- पेरू
  • 2022 में स्मार्ट सिटी मिशन प्रदर्शन करने में कौन शीर्ष पर रहा?- मध्य प्रदेश
  • चर्चित ‘ऑपरेशन मुस्कान’ किस शहर में लागू किया गया है?- मुम्बई
  • ‘दूरंड कप 2023’ किस टीम ने जीता है?- मोहन बागान सुपर जाइंट
  • कौन-सा देश अपने संविधान में देश के मूल निवासियों को मान्यता देने के लिए जनमत संग्रह कराने जा रहा है?- ऑस्ट्रेलिया
  • लगातार 10वीं बार ‘इटालियन ग्रैंड प्रिक्स’ जीता है?- मैक्स वस्टंप्पन

5 सितम्बर 2023

  • किस राज्य के मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों को सशक्त बनाने के लिए ‘सबल योजना’ शुरू की?- हिमाचल प्रदेश
  • किसने ‘नेशनल डायबेटोलॉजिस्ट ऑफ द इयर पुरस्कार जीता है?- डॉ. नवीन अग्रवाल
  • ‘डॉ वी.जी. पटेल मेमोरियल अवार्ड 2023’ से किसे सम्मानित किया गया है?- सत्यजीत मजूमदार
  • 43वां ASEAN शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया?- जकार्ता (इंडोनेशिया)
  • नट्टया बूचथम किस देश की 100 विकेट लेने वाली पहली एसोसिएट खिलाड़ी बनी है?- थाईलैंड

6 सितम्बर 2023

  • किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना’ शुरू की?- ओडिशा
  • ICC पुरुष क्रिकेट विश्वकप 2023 को कौन प्रायोजित करेगा?- महिंद्रा
  • विश्व की सबसे ऊँची नटराज प्रतिमा कहाँ स्थापित की गयी है?- दिल्ली
  • देश की पहली सोलर सिटी का उद्घाटन कहाँ किया गया?- मध्य प्रदेश
  • किस AIIMS’ ने दवाओं, टीकों, सांप रोधी जहर की आपूर्ति ड्रोन से करने का फैसला किया है?- AIIMS पटना
  • हांग्जो एशियाई खेलों में भारतीय दल का ऑफिसियल स्पोंसर कौन बना है?- अमूल
  • किस राज्य की रायगडा शॉल’ को GI टैग मिला है?- ओडिशा

7 सितम्बर 2023

  • किसे ब्रिटेन के टॉप नॉन फिक्शन पुरस्कारों लॉन्गलिस्ट में शामिल किया गया है?- डॉ. सिद्धार्थ मुखर्जी
  • किसने ‘लीडिंग फिनटेक पर्सनैलिटी ऑफ द इयर’ पुरस्कार जीता है?- अदीब अहमद
  • मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 कौन बनीं है?- प्रवीणा अंजना
  • किस शहर की पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘सवेरा योजना’ शुरू की है?- प्रयागराज
  • दुनिया के किस शहर ने खुद को दिवालिया घोषित किया है?- बर्मिंघम
  • ‘INS सुमेधा’ ने कहाँ अभ्यास ‘ब्राइट स्टार-23’ में भाग लिया है?- मिस्र
  • एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2023 में भारतीय टीम ने कौन-सा पदक जीता है?- कांस्य
  • ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ सम्मेलन कहाँ आयोजित हुआ है?- नई दिल्ली
  • केंद्र ने मेडिकल शिक्षा में सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दी है?- 10%
  • किस देश के शोधकर्ताओं ने स्टेम कोशिकाओं से कृत्रिम भ्रूण बनाया है?- इजराइल

8 सितम्बर 2023

  • प्रधानमंत्री मोदी को सुरक्षा देने वाले किस SPG अधिकारी का निधन हुआ है? – अरुण कुमार सिन्हा
  • किस राज्य के सलेम सागो को GI Tag मिला है? – तमिलनाडु
  • किसे ‘लक्ष्मी कुमारी चूडावत बाल साहित्य पुरस्कार’ प्रदान किया गया है?- अद्वैत जिन्द
  • ‘स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्वकप’ कहाँ आयोजित किया जाएगा?- चेन्नई
  • किस बैंक ने ‘नेशन फर्स्ट ट्रांजिट कार्ड’ जारी किया है? – SBI
  • चर्चा में रही ‘उमियाल झील’ किस राज्य में स्थित है? – मेघालय
  • किस राज्य ने 15 अप्रैल को ‘पोइला बैसाख’ मनाने का निर्णय लिया है?- पश्चिम बंगाल

9 सितम्बर 2023

  • किस राज्य की कैबिनेट ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पेंशन और OBC दर्जे को मंजूरी दी है? – झारखंड
  • भारत और किस देश ने द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास ‘वरुण’ का 21वां संस्करण का दूसरा चरण आयोजित किया है?- फ्रांस
  • किस देश ने अपने सभी नागरिकों के लिए स्व संप्रभु राष्ट्रीय डिजिटल ID की शुरूआत की?- भूटान
  • किस देश ने अपनी पहली ‘न्यूक्लियर अटैक सबमरीन’ लॉन्च की है?- उत्तर कोरिया
  • किस राज्य के राज्यपाल ने 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए मशाल का शुभारंभ किया है?- गोवा
  • ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023’ में कौन शीर्ष पर रहा है?- इंदौर (दूसरा- आगरा, तीसरा-थाणे)
  • बच्चों के AI सिखाने में मदद के लिए सरकार ने किसके साथ समझौता किया है?- एडोब
  • किस देश ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ देश का खिताब जीता है?- स्विट्जरलैंड
  • किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है?- आंध्र प्रदेश
  • किस देश ने आधिकारिक रूप से 3 सितम्बर को ‘सनातन धर्म दिवस’ घोषित किया है?- अमेरिका
  • किस देश के सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को अपराध की श्रेणी में बाहर किया है? – मेक्सिको
  • भारत के पहले भूमिगत ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन कहाँ किया गया? – बेंगलुरु

10 सितम्बर 2023

  • किस राज्य की कैबिनेट ने AFSPA हटाने के लिए सिफारिश की है?- असम
  • किस देश ने G20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन शुरू करने की घोषणा की? – भारत
  • US Open पुरुष एकल खिताब किसने जीता है? – नोवाक जोकोविच

 

अगस्‍त माह के करेन्‍ट अफेयर्स पढ़ने के लिए यहॉं क्लिक करें

 

11 सितम्बर, 2023

  • किसे ‘डॉ. AM गोखले पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है?- संजय मिश्रा
  • कहाँ ‘बंगस वैली फेस्टिवल’ आयोजित किया गया है? – जम्मू-कश्मीर
  • ‘इंडोनेशिया बैडमिंटन मास्टर्स’ का खिताब किसने जीता?- किरण जॉर्ज
  • दुनिया का सबसे ऊँचा ‘लड़ाकू हवाई अड्डा’ कहाँ बनेगा?- लद्दाख

12 सितम्बर, 2023

  • किस रेलवे स्टेशन को ‘ग्रीन रेलवे स्टेशन’ सर्टिफिकेट मिला है?- विजयवाडा रेलवे स्टेशन
  • वनडे में सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली किसने ‘बास्केटबॉल विश्वकप 2023’ जीता है?- जर्मनी
  • ‘SAFF U-16 फुटबॉल’ चैंपियन कौन बना है? – भारत
  • सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामलों में कौन-सा राज्य शीर्ष पर है?- केरल
  • चौथी G-20 सतत वित्त कार्यसमूह की बैठक कहाँ हुयी?- वाराणसी
  • सबसे तेज 150 ODI विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर है?- कुलदीप यादव
  • किस नगर निगम ने ‘कैश फॉर वेस्ट योजना’ शुरू की है? – पटना

13 सितम्बर, 2023

  • तूफान डेनियल ने किस देश के डर्ना शहर का 20% हिस्सा तबाह कर दिया है?- लीबिया
  • कहाँ के शोधकर्ताओं ने ‘कैंसर कोशिकाओं’ को नष्ट करने के लिए दृष्टिकोण विकसित किया है? – IISc बेंगलुरू
  • किस देश की वायुसेना को एयरबस से पहला C-295 परिवहन विमान मिला है?- भारत
  • 5वीं बार ‘राष्ट्रीय व्हील चेयर रग्बी चैंपियनशिप’ किसने जीता?- महाराष्ट्र
  • ITIA ने सिमोना हालेप पर डोपिंग के आरोप में कितने साल का प्रतिबंध लगाया है?- 4
  • इस बार ‘नौसेना दिवस’ किस किले में मनाया जाएगा?- सिंधुदुर्ग किला

14 सितम्बर, 2023

  • चीन ने डाओ जिंग को किस देश में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है? – अफगानिस्तान
  • किस IIT के शोधकर्ताओं ने फार्मास्युटिकल और खाद्य उत्पाद विकसित किए हैं? – IIT गुवाहाटी

15 सितम्बर, 2023

  • किस राज्य सरकार ने गिग श्रमिकों के लिए 4 लाख रुपये का बीमा कवर शुरू किया है? – कर्नाटक
  • किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘गृह आधार योजना’ शुरू की है? – गोवा
  • किस राज्य के परिवहन विभाग ने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड पेश करने का निर्णय लिया है? – हरियाणा
  • ‘दिव्य कला मेला’ कहाँ आयोजित किया जाएगा? – वाराणसी
  • OIML प्रमाणपत्र जारी करने वाला 13वां देश कौन-सा बना है? – भारत
  • भारत किस देश का सबसे बड़ा निर्यात भागीदार बन गया है? – बांग्लादेश
  • ‘मिस यूनिवर्स पाकिस्तान 2023’ कौन बनी है?- एरिका रॉबिन

16 सितम्बर, 2023

  • भारतीय फुटबॉल टीम की आधिकारिक एयरलाइन कौन-सी बनी है? – IndiGo
  • किस देश ने आधिकारिक तौर पर रूस के ‘वैगनर ग्रुप’ को आतंकवादी संगठन घोषित किया है? – ब्रिटेन
  • आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ वननेस’ का अनावरण कहाँ किया गया है? – मध्य प्रदेश
  • जमीनी स्तर पर क्रिप्टो अपनाने में कौन-सा देश शीर्ष पर रहा है?- भारत
  • किस राज्य की विधान सभा ने OBC के लिए 27% स्थानीय निकाय सीटें आरक्षित करने वाला विधेयक पेश किया है? – गुजरात
  • टाइम पत्रिका की ‘द वर्ल्डस बेस्ट कंपनीज 2023 की लिस्ट में कौन-सी कंपनी शामिल हुयी है? – Infosys

17 सितम्बर, 2023

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहाँ ‘यशोभूमि’ को देश की जनता को समर्पित किया है?- द्वारका (दिल्ली)
  • कितने कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? – 84
  • किस देश ने 12 सुखोई SU-30 MKI खरीदने का फैसला किया है?- भारत
  • किस एयरलाइन ने 16 हवाई अड्डों पर ‘प्रोजेक्ट अभिनंदन शुरू किया है?- एयर इंडिया
  • 8वीं बार एशिया कप खिताब किसने जीता?- भारत (श्रीलंका को हराकर)
  • कौन-सी राज्य सरकार ‘नमो 11 सूत्रीय कार्यक्रम’ लागू करेगी?- महाराष्ट्र
  • ‘सिंगापुर ग्राँड प्रिक्स 2023 किसने जीता है?- कालॉस सैंज

18 सितम्बर, 2023

  • कहाँ स्थित ‘शांतिनिकेतन’ को UNESCO ने भारत के 41वें विश्व धरोहर के रूप में मान्यता दी है?- वीरभूमि (प. बंगाल)
  • किसे ‘प्रशंस का शेवेलियर डी एल आई डेस आर्ट्स एट डेस लेट्स पुरस्कार’ मिला?- राहुल मिश्रा
  • इलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कौन-सा पदक जीता है?- स्वर्ण
  • पैरा कमांडो बनने वाली पहली महिला आर्मी सर्जन कौन बनीं है?- पायल छाबड़ा
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहाँ ‘उड़ान भवन’ का उद्घाटन किया?- दिल्ली

19 सितम्बर, 2023

  • भारत की G20 अध्यक्षता पर ‘पीपुल्स G-20 ‘ नामक ई-पुस्तक का अनावरण किसने किया?- अपूर्व चंद्रा
  • कहाँ स्थित ‘होयसला मंदिरों’ को UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है?- बेलूर (कर्नाटक)
  • ट्रांसजेंडरों के लिए समर्पित भारत को पहली OPD कहाँ खोली गयी है?- दिल्ली
  • अमेरिका और किस देश ने 5 कैदियों की अदला-बदली की है?- ईरान
  • पुराना संसद भवन अब क्या कहलाएगा?- संविधान सदन

20 सितम्बर, 2023

  • किस राज्य के मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना’ शुरू की है?- मध्य प्रदेश
  • ICC ODI रैंकिंग में कौन शीर्ष गेंदबाज बने हैं?- यजुवेंद्र चहल
  • वैश्विक कौशल शिखर सम्मेलन का 14वां संस्करण कहाँ शुरू हुआ है?- दिल्ली
  • किस राज्य सरकार ने 29 जून को ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ घोषित किया है?- उत्तर प्रदेश
  • ‘नुआखाई जुहार त्यौहार कहाँ मनाया गया है?- ओडिशा
  • दक्षिण चीन सागर में किस देश ने आसियान संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है?- इंडोनेशिया
  • किस कंपनी ने आगामी ICC विश्वकप 2023 के लिए टीम इंडिया की जर्सी लांच की है?- Adidas
  • वर्ल्ड स्पाइस कांग्रेस का 14वां संस्करण कहाँ शुरू हुआ है?- मुम्बई

21 सितम्बर, 2023

  • प्रमिला मलिक किस राज्य विधान सभा की पहली महिला अध्यक्ष नामांकित हुई है?- ओडिशा
  • किस राज्य सरकार ने राज्य के कुलपतियों की नियुक्ति को विनियमित करने हेतु विधायक पेश किया है?- हिमाचल प्रदेश
  • किस राज्य के किरीटेश्वर गांव को भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव का पुरस्कार मिला है?- पश्चिम बंगाल
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किस देश के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनने के लिए आमंत्रित किया है?- अमेरिका
  • एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का ध्वज वाहक किसे बनाया गया है?- हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन
  • भारत और किस देश के बीच वार्षिक नौसेना समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास SIMBEX शुरू हुआ है?- सिंगापुर
  • किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर अभियान’ शुरू किया है?- असम

22 सितम्बर, 2023

  • किस देश ने भारत में अपने राजनयिक मिशनों में राजनयिकों की संख्या कम करने की घोषणा की?- कनाडा
  • अगस्त 2023 के ICC प्लेयर ऑफ द मंथ कौन बने हैं- अलीन कैली एवं बाबर आजम
  • किसे प्रतिष्ठित ‘नार्मन बोरलॉग फील्ड अवार्ड 2023’ प्रदान किया गया है?- स्वाति नायक
  • किसे प्रतिष्ठित ‘एकलव्य पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है?- पलक शर्मा
  • ‘नदी उत्सव’ का चौथा संस्करण कहाँ शुरू हुआ?- दिल्ली
  • कौन-सा राज्य ई-कैबिनेट वाला देश का चौथा राज्य बना है? – त्रिपुरा
  • सिंधु जल विवाद पर भारत और पाकिस्तान के बीच बैठक कहाँ हुयी है?- वियना

23 सितम्बर, 2023

  • किस देश ने अपने अत्याधुनिक AI संचालित युद्धक टैंक ‘बराक’ का अनावरण किया?- इजराइल
  • कौन-सा देश ICC के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन गया है?- भारत
  • बक्की वेंकटैया को किस राज्य के SC/ST आयोग का नया अध्यक्ष चुना गया है? – तेलंगाना
  • किस देश के पूर्व राष्ट्रपति जियोर्जियो नेपोलिटानो का निधन हुआ है?- इटली
  • भारत का पहला लाइटहाउस उत्सव कहाँ शुरू हुआ है? – गोवा
  • विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के किस रेसलर को कांस्य पदक मिला है?- अंतिम पंघाल
  • किस देश के जागोरी को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में जोड़ा गया है? – ग्रीस
  • पीएम किसान AI चैटबॉट किसने लॉच किया है?- कैलाश चौधरी

24 सितम्बर, 2023

  • BCCI ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल सीजन के लिए किसे ऑफिसियल पार्टनर चुना है?- SBI लाइफ
  • रेलवे बोर्ड ने ट्रेन दुर्घटनाओं के मुआवजे की राशि को कितने गुना बढ़ा दिया है?- दस
  • किस राज्य ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल वैन कार्यक्रम शुरू किया है?- हिमाचल प्रदेश
  • किस देश ने रेलवे के सिग्नलिंग सिस्टम को विकसित करने के लिए भारत के इरकॉन इंटरनेशनल के साथ समझौता किया है?- श्रीलंका
  • किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘वीजी-2024 वेबसाइट और मोबाइल एप लांच किया है?- गुजरात
  • 451 करोड़ रुपये की लागत वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास कहाँ किया गया है? – वाराणसी
  • किस देश ने दुनिया की सबसे मुक्त अर्थव्यवस्था के रूप में हांगकांग को पीछे छोड़ा है?- सिंगापुर
  • किसे ‘खाद्य पशु’ का टैग मिला है? – मिथुन
  • किसे जम्मू-कश्मीर में ‘कचरे के खिलाफ युद्ध’ के लिए राजदूत नियुक्त किया गया है?- कैप्टन बाना सिंह

25 सितम्बर, 2023

  • भारत ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2023 का उद्घाटन कहाँ किया गया है?- नई दिल्ली
  • किस राज्य में भारत पाक सीमा पर सांचू पोस्ट पर सीमा द्वार का उद्घाटन किया गया है?- राजस्थान
  • सूचनानुसार भारत के बाहर दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर का उदघाटन कहाँ किया जाएगा? – न्यू जर्सी (अमेरिका)
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘भारत ड्रोन शक्ति 2023’ प्रदर्शनी का उद्घाटन कहाँ किया है? – गाजियाबाद
  • किस राज्य में ‘करमा पूजा’ त्यौहार मनाया गया है? – झारखंड
  • इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव कहाँ आयोजित किया गया है?- इंदौर

26 सितम्बर, 2023

  • वनडे इतिहास में 3000 छक्के लगाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम कौन-सी बनी है? – भारत
  • ‘इंडियन ग्रैंड प्रिक्स 2023’ किसने जीता है? – मार्को बेजेंची

27 सितम्बर, 2023

  • किस थीम के साथ ‘विश्व पर्यटन दिवस’ मनाया गया?- पर्यटन और हरित निवेश
  • किसके द्वारा लिखित पुस्तक ‘नेशन कालिंग’ का विमोचन किया गया? – सोनल गोयल
  • भारत को किस राज्य में 54वां टाइगर रिजर्व ‘वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व’ मिला है?- मध्य प्रदेश

28 सितम्बर, 2023

  • कहाँ देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन सेल बस की शुरूआत की गई?- राजधानी दिल्ली
  • किस देश ने 41 साल बाद घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीता है?- भारत
  • किस थीम के साथ ‘विश्व रेबीज दिवस’ मनाया गया?- All for 1, One Health for all
  • वर्ष 2021 के लिए दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड किसे दिया जायेगा?- वहीदा रहमान

29 सितम्बर, 2023

  • भारत के कितने प्रतिशत गाँव को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया है?- 75%
  • ICICI लोम्बार्ड ने किसे MD & CEO के रूप नियुक्त किया है? – संजीव मंत्री

Leave a Comment